चैत्र रामनवमी के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को एक दिव्य, भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन।




 बस्ती - हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान  श्री राम जी की जन्म जयंती श्री चैत्र रामनवमी की पावन उपलक्ष्य में आगामी दिनांक 26/03/2026 दिन बृहस्पतिवार को एक दिव्य, भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। उपरोक्त के निमित्त आज जिला कार्यालय में एक आवश्यक बैठक निवर्तमान जिला संयोजक बबलू निषाद जी के नेतृत्व में की गई। बैठक में ( नि०)जिला संयोजक ने बताया कि विगत वर्षों की भांति भगवान श्री राम जी की झांकी के साथ ही साथ अन्यान्य देवी देवताओं की झांकियां, डीजे ,ढोल भांगड़ा, घोड़ा, रथ, ऊंट आदि एवं सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कमल टेंट हाउस कंपनी बाग पर एकत्रित होंगे। विधि विधान पूर्वक आरती पूजन अर्चन के उपरांत सायं 05 बजे शोभायात्रा यहां से प्रस्थान करके श्री हनुमानगढ़ी मंदिर गांधी नगर में आरती पूजन के बाद रोडवेज तिराहा, जिला अस्पताल चौराहा, दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार, करुआ बाबा ,नई बाजार होते हुए श्री मारवाड़ी मंदिर पांडे बाजार में अगले वर्ष के लिए शोभायात्रा स्थगित होगी। श्री मारवाड़ी मंदिर में पूजन अर्चन के उपरांत प्रसाद वितरण होगा। समस्त सनातनी जनमानस,हिंदूवादी संगठन ,अधिवक्ता संघ ,व्यापारी संगठनों से आग्रह है कि आप सभी शोभायात्रा में उपस्थित होकर अपनी गरिमामई उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम को दिव्य एवं भव्य बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करें। आज के बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री विनय सिंह, जिला महामंत्री कन्हैयालाल, जिला कार्यालय प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार, बृजेन्द्र कुमार, विजय द्विवेदी, अवधेश मिश्रा, रोलू सिंह करनी सेना पूर्वांचल अध्यक्ष, रवि सिंह, अजय कन्नौजिया बजरंग दल जिला संयोजक हर्रेया, प्रवीण सिंह जिला मंत्री विश्व हिन्दू परिषद, दिव्य चौधरी,शैलेन्द्र अग्रहरि, अमृत लाल कन्नौजिया, अरुण गुप्ता, प्रमोद पाण्डेय जिला प्रभारी शिव सेना, दिलीप दूबे सहित अनेकों सम्मानितगण कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال