बीडीओ बहादुरपुर का स्थानांतरण, प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष सचिन दुबे की पहल लाई रंग

बीडीओ बहादुरपुर का स्थानांतरण, प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष सचिन दुबे की पहल लाई रंग 

बस्ती। बस्ती जनपद के बहादुरपुर विकास खंड में पिछले एक माह से ग्राम पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित होने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) घीसम प्रसाद का स्थानांतरण कर दिया है। इस कार्रवाई के पीछे प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष सचिन दुबे के नेतृत्व में किए गए लगातार प्रयासों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बताया गया कि सचिन दुबे ने बहादुरपुर ब्लॉक के सभी ग्राम प्रधानों के साथ जिला विकास अधिकारी से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और रुके हुए विकास कार्यों से अवगत कराया। प्रधानों ने शिकायत की कि विकास कार्यों में बाधा आने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है तथा पंचायतों को योजनाओं के क्रियान्वयन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रधान संघ अध्यक्ष सचिन दुबे ने कहा कि क्षेत्र के विकास को गति देना उनकी प्राथमिकता है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला विकास अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप बीडीओ घीसम प्रसाद का स्थानांतरण कर दिया गया। इस निर्णय से प्रधानों में संतोष का माहौल है। शिकायत के दौरान अंकित शुक्ला, सोनू निषाद, शेर मोहम्मद, विशाल चौधरी,राजदेव, अम्बिका यादव, अकरम, अमूल चौबे सहित दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال