भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और पूतना वध की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और पूतना वध की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु




बस्ती। मेडिकल कॉलेज रोड स्थित ग्राम पोखर भिटवा उमरी में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का रसपान किया। कथा व्यास पंडित देवस्य मिश्र ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद की विभिन्न दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए पूतना राक्षसी वध की कथा सुनाई, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।



कथा के दौरान व्यास जी ने बताया कि जब अत्याचारी कंस ने भगवान श्रीकृष्ण को मारने के लिए पूतना नामक राक्षसी को भेजा, तब वह सुंदर स्त्री का रूप धारण कर गोकुल पहुंची और बालकृष्ण को विषपान कराने का प्रयास किया। लेकिन भगवान श्रीकृष्ण ने उसका उद्धार करते हुए उसका वध कर दिया। कथा व्यास ने कहा कि भगवान की कृपा से दुष्टों का अंत और भक्तों का कल्याण निश्चित है। उन्होंने श्रीकृष्ण की माखन चोरी, ग्वाल बालों के साथ खेल तथा यशोदा मैया के वात्सल्य प्रेम का भी मनोहारी वर्णन किया।

पूरे कथा पंडाल में भक्ति गीतों और भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु जय श्रीकृष्ण के जयघोष के साथ कथा का आनंद लेते रहे। कथा के समापन पर आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य जजमान विश्राम चौधरी, सुजीत चौधरी, हरिराम चौधरी, भागीरथी चौधरी, आरती, नेहा, सरिता, राजा मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, चंद्रप्रकाश उपाध्याय, हरिश्चंद्र उपाध्याय, रमेश उपाध्याय, राजेश सिंह, रामचंद्र, अखिलेश सिंह, दीप नारायण चौधरी तथा निखिल चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال