जन सेवा केंद्र से बदली गांव की तस्वीर, पूजा बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल:-*

 *जन सेवा केंद्र से बदली गांव की तस्वीर, पूजा बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल:-*

महिला दिवस पर विशेष 



बस्ती । कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों तो सीमित संसाधन भी बड़ी सफलता की राह बना देते हैं। जनपद बस्ती के जमदीह पांडे गांव की रहने वाली पूजा ने इसे सच कर दिखाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत ₹3,22,222 का ऋण लेकर भारतीय स्टेट बैंक (बस्ती) के सहयोग से “पूजा जन सेवा केंद्र” की स्थापना की और आज वह ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की मजबूत कड़ी बन चुकी हैं।

पूजा के इस केंद्र पर कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों को अब छोटी-छोटी जरूरतों के लिए शहर का रुख नहीं करना पड़ता। इसके साथ ही यहां मोबाइल रिपेयरिंग की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे स्थानीय युवाओं को तकनीकी काम सीखने और रोजगार पाने का अवसर मिल रहा है।

शुरुआत में पूजा को संसाधनों की कमी और कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। मेहनत, लगन और ईमानदारी के बल पर उन्होंने अपने केंद्र को सफल बनाया। आज उनका जन सेवा केंद्र न केवल गांव के लोगों को डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है, बल्कि अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रहा है।

पूजा द्वारा किए गए इस प्रयास का असर अब साफ दिखाई दे रहा है। ग्रामीण नागरिकों को सरकारी सेवाएं आसानी से मिल रही हैं, युवाओं को मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण मिल रहा है और गांव में रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। उनकी इस पहल ने गांव में आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है।

पूजा की सफलता यह साबित करती है कि सही दिशा में उठाया गया एक छोटा कदम भी बड़े बदलाव की शुरुआत बन सकता है। आज वह क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुकी हैं।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال