63.11 करोड़ की लागत से राज्य सेतु निगम कराएगा पुल का निर्माण

 *समपार संख्या 198-बी पर बनेगा दो लेन का रेल ऊपरगामी सेतु, दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को मिलेगा लाभ*



बस्ती । ओड़वाडा रेलवे स्टेशन के मध्य किमी 567/8-9 पर स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर*

63.11 करोड़ की लागत से राज्य सेतु निगम कराएगा पुल का निर्माण 

जनपद बस्ती में पूर्वोत्तर रेलवे के किमी 567/8-9 पर बस्ती–ओड़वाडा रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित समपार संख्या 198-बी पर दो लेन के रेल ऊपरगामी सेतु (आरओबी) के निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से इस रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम और आवागमन में होने वाली असुविधा से परेशान लोगों को अब बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

मालूम हो कि इस पुल का निर्माण 63.11 करोड़ की लागत से उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के द्वारा पुल का निर्माण किया जाएगा 

बताया जाता है कि इस समपार फाटक से होकर प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों और हजारों ग्रामीणों का आवागमन होता है। ट्रेन गुजरने के दौरान फाटक बंद होने से कई बार लंबा जाम लग जाता था, जिससे स्कूली बच्चों, किसानों, व्यापारियों तथा मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ऐसे में इस स्थान पर रेल ऊपरगामी सेतु बनने से लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी और आवागमन अधिक सुरक्षित व सुगम हो जाएगा।

इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इनमें ओड़वाडा, महसो, बरगदवा, परसा, भिटहा, बेलघाट, चंदापार, हरैया, बभनान तथा आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोग शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने के बाद उन्हें रेलवे फाटक पर रुकने की समस्या से निजात मिलेगी और समय की भी बचत होगी।


स्थानीय लोगों ने बताया कि समपार संख्या 198-बी पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी, जिससे कई बार एम्बुलेंस और जरूरी वाहनों को भी फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता था। पुल बनने के बाद ऐसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।


क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी बल्कि आसपास के गांवों की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी, जिससे व्यापार और आवागमन को नई गति मिलेगी।

रेल ऊपरगामी सेतु की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने सरकार और पूर्वोत्तर रेलवे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा और लोगों को इस महत्वपूर्ण परियोजना का लाभ मिल सकेगा।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال