7.33 करोड़ का बिल विद्युत विभाग ने किसान को दिया,किसान के उड़े होश..

गरीब किसान को करोड़ों का मिला बिजली का बिल

 


बस्ती ।  जिले में बिजली विभाग का अजब गजब कारनामा सामने आया है, मोलहु नाम के गरीब आदमी को बिजली विभाग ने 7.33 करोड़ का भारी भरकम बिल थमा दिया, बिजली का बिल देखने के बाद मोलहु चकरा गया, उस का दिल जोर जोर से धड़कने लगा, उस ने कहा कि जितना बिजली का बिल आया है उतनी उस की पूरी प्रॉपर्टी बेच कर भी बिल नहीं चुका सकता है।



आप को बता दें बस्ती जिले के हरैया उपकेंद्र के केशवपुर फीडर के रमया गांव के मोलहु ने 2014 में एक किलो वॉट का बिजली कनेक्शन लिया, उन्होंने बताया कि दिसंबर 2024 में उनका बिजली का बकाया 75 हजार बकाया आया था और एक महीने बाद उनका बिल 7 करोड़ 33 लाख आ गया, जब हमको करोड़ों के बकाया बिल के बारे में बताया गया तो चक्कर आ गया, बिजली का बिल सुनकर मेरा हार्ट अटैक आने वाला है, मेरी एक लड़की है उस की शादी कौन करेगा, 7 करोड़ से ज्यादा बिजली का बिल आया है हमारी पूरी प्रॉपर्टी बिक जाए तो भी बिल नहीं जमा कर सकते, मोलहु के बेटे ने बताया कि गांव में बिजली वाले चेक करने आए थे जब मेरे पिता के रजिस्टर्ड नम्बर से बिजली का बिल चेक किया तो बताया कि आप का बकाया बिल 7.33 करोड़ है, इस को जल्दी जमा करें, करोड़ों का बिजली बकाया बिल सुन कर होश उड़ गया, पिछले महीने 75 हजार के करीब बकाया था, जिसका  मैसेज भी मोबाइल पर आया था, एक महीने बाद ही बिजली का करोड़ों का बिल आ गया, मेरी माता जी को जब पता चला तो उनकी भी तबियत खराब हो गई, हमने इस की शिकायत दर्ज कराई कि हमारे घर एक किलोवाट का कनेक्शन है, पंख बल्ब जलता है करोड़ों का बिल हम कैसे जमा कर पाएंगे लेकिन हमारी कोई सुनने वाला नहीं है, हम लोग काफी परेशान है, एक सामान्य आदमी इतना बिल कैसे जमा कर पाएगा।



वही इस मामले पर अधीक्षण अभियंता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, हरैया के एक्सईएन को सूचना दी गई है, जल्द ही बिजली का बिल ठीक कर दिया जाएगा।




बाइट 1 प्रशांत सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत


बाइट 1 मोलहु , पीड़ित उपभोक्ता


बाइट 2  पीड़ित का पुत्र

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال