योगी के मिनिस्टर की मांग, गाय को मिले "राज्य माता" का सिंहासन


योगी के मिनिस्टर की मांग, गाय को मिले "राज्य माता" का सिंहासन!

बस्ती : उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष और दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ला आज बस्ती पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कई अहम मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी। राज्य मंत्री महेश शुक्ला ने योगी सरकार से मांग किया कि गाय को राज्य माता का दर्जा अब जल्द मिलना चाहिए इसके लिए वह सरकार से बात करेंगे और जनमानस की भावना को देखते हुए इस पर निर्णय लेने की मांग करेंगे। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौ संरक्षण की दिशा में लगातार काम कर रहे है। गांव गांव में गौ आश्रय स्थल बनाकर गायों को संरक्षित किया जा रहा है, गौ तस्करों को जेलों में भेजा जा रहा है, राज्य मंत्री ने कहा गाय को संवैधानिक रूप से राज्य माता का दर्जा देने के लिए प्रयास किया जा रहा है। कहा कि हमारी सरकार का केंद्र बिंदु गाय है इसलिए गाय को संरक्षित करना प्राथमिकता में है।



वहीं अन्य सवालों का भी जवाब देते हुए दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ला ने कहा कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आज सनातन बोर्ड के गठन की मांग संत बैठक में उठाई गई है जिसका वे भी पुहजोर तरीके से समर्थन करते हैं, और सरकार सनातन संरक्षण परिषद के गठन को लेकर लगातार चिंतन और मंथन भी कर रही है जल्द ही इस पर निर्णय भी आएगा। कहा कि संवैधानिक और वैधानिक व्यवस्था के अनुसार ही सरकार सनातन बोर्ड के गठन को लेकर सही समय पर तय करेगी। वही वक्फ बोर्ड के हो रहे सर्वे के सवाल पर राज्य मंत्री महेश शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार ने वक्फ बोर्ड के जमीनों की जांच पड़ताल के लिए कमेटी बनाई है और जो भी रिपोर्ट आएगी उस आधार पर कार्रवाई होगी। वक्फ बोर्ड के द्वारा किए गए सरकार की जमीनों पर कब्जे के सवाल पर कहा कि किसी को भी सरकार की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का अधिकार नहीं है इसलिए कमेटी की जो भी रिपोर्ट आएगी उस आधार पर कार्रवाई होगी। कहा वक्फ बोर्ड ने जितनी भी सरकारी जमीनों पर कब्जा किया है वह वैधानिक नहीं है इसके अलावा अगर वह अपनी जमीनों पर अधिकार जमा रहे हैं तो उसे संवैधानिक कहा जाएगा। वही वक्फ बोर्ड के खात्मे के सवाल पर कहा कि यह एक संवैधानिक संस्था है इसलिए इसके खात्मे की बात करना उचित नहीं है।


वहीं राज्य मंत्री महेश शुक्ला ने सनातन बोर्ड के गठन को लेकर कहा कि सनातन बोर्ड का गठन होना बेहद जरूरी है और सरकार सभी वर्गों के अधिकारों के संरक्षण पर काम भी कर रही है और सनातन बोर्ड के गठन को लेकर सरकार के पास पूरा खाका है। कहा संत समाज भी इस दिशा में काम कर रहा है और सरकार से उन्होंने संवाद स्थापित किया है इसलिए सही वक्त आने पर इसका निर्णय लिया जाएगा। राज्य मंत्री ने देश के मंदिरों पर से सरकार के नियंत्रण हटाने की संत समाज की मांग पर कहा कि यह उचित मांग है और सरकार को चाहिए भी कि हिंदू समाज के मंदिरों से अपना नियंत्रण हटाए। सनातन बोर्ड के गठन से देश को फायदे के सवाल पर महेश शुक्ला ने कहा कि सनातन बोर्ड से देश की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा ना कि सरकारो को इससे कोई फायदा होगा। महेश शुक्ला ने कहा अयोध्या में जिस दिन भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ उसी दिन से भारत को सांस्कृतिक और धार्मिक आजादी मिली है, जबकि 1947 में भारत को सिर्फ अंग्रेजों के चंगुल से आजादी मिली थी। 


वही महाकुंभ में अखिलेश यादव के द्वारा डुबकी लगाने के बाद हो रहे रहे सियासत पर राज्य मंत्री महेश शुक्ला ने कहा कि अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन खराब हो चुका है, अखिलेश यादव पहले कहते थे कि महाकुंभ में वही लोग जा रहे हैं जिन्हें अपना पाप धोना है मगर उन्हें नहीं पता कि महाकुंभ में जाने वाले लोग मां गंगा का आचमन करने और अपनी आस्था से स्नान करने जा रहे हैं जबकि अखिलेश यादव खुद अपना पाप धोने के लिए संगम में डुबकी लगाने पहुंचे। अखिलेश यादव के आरोपों पर कहा कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना मगर योगी सरकार भारतीय संस्कृति और धरोहर को लेकर संवेदनशील है। मुख्यमंत्री खुद महाकुंभ में जाकर ऋषि मुनियों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को सुन कर समता और समरसता व राष्ट्रवाद का संदेश दे रहे है।


महेश शुक्ला दर्ज प्राप्त राज्य मंत्री, उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال