थाना गौर पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिक शिवा को किया गया बरामद

थाना गौर पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिक शिवा को किया गया बरामद

बस्ती । आज दिनांक 23/01/2025 को शिवा उर्फ गोलू उम्र करीब 13 वर्ष निवासी सिद्धौर थाना गौर जनपद बस्ती की माता सुनीता देवी पत्नी द्वारा शाम 5 बजे सूचना दी गई कि मेरा लड़का शिवा कल दिनांक 22/01/2025 शाम 4 बजे बकरी को खिलाने हेतु गूलर का पत्ता काटने हेतु गौर स्टेशन के पास गया था जो अभी तक घर वापस नहीं आया है सारे रिश्तेदारियो में ढूंढा गया फिर भी कोई पता नहीं चल पा रहा है इस सूचना पर थाना गौर पुलिस द्वारा पूछताछ में ज्ञात हुआ कि शिवा कल शाम को 4 बजे गौर स्टेशन से भटनी पैसेंजर पर बैठकर गोरखपुर की तरफ चल गया मेरे द्वारा तत्काल प्रभारी निरीक्षक जीआरपी बस्ती व गोरखपुर को सूचना व शिवा का फोटो भेजकर तलाश करने हेतु कहते हुए सभी पुलिस बल शिवा का तलाश कर रहे थे कि गौर से सिद्धौर जाने वाले रास्ते पर शिवा मिला जिसको उसके घर ले जाकर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। शिवा पूर्ण रूप से कुशल व स्वस्थ है।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال