डीह पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले मुख्य अभियुक्त को किया गिरफ्तार
लोन देने के बाद ब्लैकमेल करके वसूले थे कई गुना पैसा
रायबरेली । जनपद के थाना डीह पुलिस को ऑनलाइन ठगी करने वाले मुख्य आरोपी सत्येंद्र पांडे उर्फ़ उर्फ़ शिवा पांडे निवासी दोहरीघाट थाना डीह जनपद रायबरेली को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। यह अभियुक्त वेबसाइट और एप के माध्यम से लोगों को छोटा-मोटा लोन देते थे। लोन की ईएमआई पैसा समय के पहले से ही ग्राहक को फोन करके धमकाना व ब्लैकमेल करना शुरू कर देते थे। यहां तक ग्राहकों का न्यूड फोटो तक फर्जी तरीके से बना कर ग्राहकों के सभी कांटेक्ट पर भेज कर धमकी देते थे। जिसमें तमाम लोग अपनी इज्जत बचाने के लिए कई गुना पैसा दे भी देते थे। इस तरह की गिरोह का शिकार आजकल के युवा और बेरोजगार अक्सर छोटे-मोटे लोन लोन के चक्कर में फंसकर परेशान हो रहे हैं। इस गिरोह के अन्य सदस्य को थाना डीह पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
*इस पूरे गिरोह के पर्दाफाश में तेजतर्रार सब इंस्पेक्टर विनय पाठक की भूमिका महत्वपूर्ण रही।*
गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक विनय पाठक, उप निरीक्षक प्रशांत कुमार, मुख्य आरक्षी धीरेंद्र यादव, आरक्षी नागेंद्र चौरसिया, आरक्षी विक्रम सिंह साइबर थाना शामिल रहे।
