गाजीपुर । कड़े सुरक्षा के बीच गाजीपुर में 19 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई लोक सेवा आयोग की परीक्षा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित परीक्षा आज 9:30 बजे से शुरु हो चुका है गाजीपुर जिले के उन्नत परीक्षा केंद्रों पर 8350 आज परीक्षा देंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा दो पाली ओम कराई जा रही है जिसमें प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगा जो शुरू हो चुका है।वही द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक कराया जाना है। सुबह पाली की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो चुकी है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।जिसके लिए खुद गाजीपुर डीएम आर्यका अखौरी गाजीपुर पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा के द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है और स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है।सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट,सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगाए गए,सभी परीक्षा केंद्रों पर cctv कैमरे से परीक्षा की निगरानी कराया जा रहा है।
