महाराष्ट्र रायगढ़ जिले की सीमा पर विधायक और मंत्री भरत गोगावले का भव्य स्वागत किया गया

रायगढ़ जिले की सीमा पर विधायक और मंत्री भरत गोगावले का भव्य स्वागत किया गया



इस अवसर पर समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया। खास बात यह रही कि 10 जेसीबी मशीनों के जरिए फूलों की वर्षा की गई, जिसने इस कार्यक्रम को बेहद खास और आकर्षक बना दिया।



रायगढ़ जिला के पनवेल परिसर के कलंबोली में उनके आगमन पर भी भव्य स्वागत किया गया, जहां समर्थकों ने उत्साहपूर्वक नारे लगाए और जश्न मनाया। मंत्री पद मिलने के बाद रायगढ़ जिले में उनके समर्थकों और जनता के बीच खुशी का माहौल है।


मंत्री पद ग्रहण करने के बाद भरत गोगावले ने अपने नेतृत्व में विकास कार्यों को तेज़ी देने का आश्वासन दिया है। इस स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों, समर्थकों और स्थानीय नेताओं ने उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिले का सर्वांगीण विकास होगा।



Previous Post Next Post

نموذج الاتصال