गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे का आज दूसरा दिन रहा। सुबह के समय सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की और गौ सेवा भी की।
मंदिर भ्रमण के दौरान सीएम योगी ने बच्चों से स्नेहिल मुलाकात की और उन्हें चाकलेट दी साथ ही आशीर्वाद भी प्रदान किया।
इसके बाद उन्होंने मंदिर में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें दूर-दूर से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं सुनाई।
सीएम योगी ने एक-एक करके सभी फरियादियों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देश दिए। उन्होंने जनता दरबार में मौजूद लोगों से मुलाकात की और उनके मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान दिया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि हर एक व्यक्ति की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
Tags
Gorakhapur News

