हवन पूजन कर राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडे के जल्द स्वस्थ होने हेतु की प्रार्थना

 सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने अमहट पर हवन पूजन कर राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडे के जल्द स्वस्थ होने हेतु की प्रार्थना 

बस्ती: सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडे का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा है जिसके चलते उन्हें लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी लगातार उनके जल्द स्वस्थ कामना ही प्रार्थना कर रहे हैं।  


आज बस्ती जिले के जिलाध्यक्ष रवि कुमार शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अमहट स्थित शिव मंदिर पर पंडित सुरेंद्र जी के द्वारा हवन यज्ञ किया।  इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडे के जल्द स्वस्थ कामना की है।  इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सत्यम मिश्रा, वैभव शुक्ला, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, जिला सचिव बालेंद्र पाल, दीनदयाल पांडेय, अनुपम पाठक, जेपी शुक्ला सहित अन्य तमाम कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।


Previous Post Next Post

نموذج الاتصال