मुरादाबाद दो अलग अलग सड़क हादसों में 5 की मौत,सड़क हुई खून से लाल
आईएफटीएम यूनिवर्सिटी के तीन छात्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत,
तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से डीसीएम में घुसी,
सड़क किनारे खड़ी डीसीएम ट्रैक में बाइक टकराई तीनों छात्र गंभीर हालत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,
डॉक्टरों ने तीनों छात्रों को मृत घोषित किया,
हादसे के बाद हाईवे पर हड़कंप मच गया,
आईएफटीएम यूनिवर्सिटी में बीएससी फर्स्ट ईयर की कक्षाएं अटेंड करने के बाद घर लौट रहे थे तीनों मृतक,
हादसे में जान गंवाने वाले छात्र जिला अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर कला के रहने वाले थे,
मृतकों की पहचान अमित कुमार (22) पुत्र दिनेश कुमार, शोभित (20) पुत्र प्रमोद और शिवा (21) पुत्र वीरेंद्र के रूप में हुई,
खबर मिलते ही गांव में मचा कोहराम,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल,
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,
पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बाइक और डीसीएम को कब्जे में लेकर जांच शुरू की,
थाना पाकबड़ा इलाके के दिल्ली-लखनऊ हाइवे लोधीपुर गांव के पास की घटना।