3 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चैकिंग के दौरान डीह थाना पुलिस ने 3 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार 


रायबरेली । पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के निर्देशन में प्रत्येक थानों के इंचार्ज लगातार संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं जहां इसी कड़ी में डीह थाने की पुलिस ने बाइक से आते हुए व्यक्ति की चेकिंग की गई जहां चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखें 3 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया अभियुक्त ऊंचाहार थाना क्षेत्र के ब्रह्माजीतपुर मजरे बड़ा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने युवक को अपने हिरासत में लेकर भेजा न्याय अभीरक्षा में।वहीं युवक से कड़ाई से पूछताछ करने पर अन्य लोगों का भी नाम हुआ उजागर ल।फिलहाल पूरे मामले में डीह थाने की पुलिस कर रही है कार्यवाही।


Previous Post Next Post

نموذج الاتصال