जम्मू कश्मीर । जवानों को ले जा रहा सेना का एक ट्रक बांदीपोरा के सदर कूट पायीन इलाके के पास उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जब एक मोड़ पर ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया. ट्रक पहाड़ी से नीचे लुढ़क गया. इस घटना में 4 जवानों की मौत हो गई और 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Tags
Jammu
