गणतंत्र दिवस पर शिक्षा को समर्पित पहल, बच्चों में बांटी गई शैक्षणिक सामग्री

 

बस्ती/ हरैया  - गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्वास वृद्धि सेवा संस्था के संस्था प्रबंधक- विनोद तिवारी ने शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय पहल करते हुए अपनी संस्था के माध्यम से ग्रामीण बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की। उन्होंने ग्राम पंचायत बड़ेरिया कुंवर, विकास खंड–हरैया स्थित कंपोजिट विद्यालय एवं श्रीराम जानकी विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के बीच स्कूली बैग, कॉपियां एवं कलम का वितरण किया।

इस अवसर पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। उपयोगी शैक्षणिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और संसाधनों के अभाव को दूर कर उन्हें आगे बढ़ने का संबल देना रहा।






सामाजिक कार्यकर्ता विनोद तिवारी ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव है। यदि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को समय पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, तो वे भी आगे चलकर समाज और देश के लिए बेहतर योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देना सबसे बड़ा राष्ट्रधर्म है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हैं और पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि को मजबूत करते हैं। 

इस पहल से न केवल बच्चों को लाभ मिला, बल्कि समाज में शिक्षा के महत्व को लेकर एक सकारात्मक संदेश भी गया।कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ,और रानी तिवारी, नितिन सिंह,दीपक यादव,देवेंद्र मिश्रा,रामदेव सिंह, मनीषा सिंह,राजेश धर दुबे,पशुपतिनाथ शुक्ला,मनोज कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह, कालिंदी पांडे किरण शुक्ला, रामपाल,कुमारी आकांक्षा सिंह, चंद्रप्रकाश तिवारी, शेषनाथ तिवारी,वेद प्रकाश तिवारी, सुरेश तिवारी,राजेंद्र प्रसाद,रमेश शर्मा, संदीप तिवारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।


Previous Post Next Post

نموذج الاتصال