12 मासूमों को उतारा मौत के घाट,पूरा मामला पढ़े

12 मासूमों को उतारा मौत के घाट,पूरा मामला पढ़े

बस्ती जिले में पशु क्रूरता की बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, एक सनकी व्यक्ति ने 12 से ज्यादा कुत्तों के बच्चों को लाठी डंडे से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया, सनकी व्यक्ति कलीमुल्लाह की कुत्ते ने काट लिया था जिसका गुस्सा इस ने कुत्ते पर उतारते हुए एक दर्जन कुत्तों के बच्चों और उस की मां को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया, रुधौली थाना क्षेत्र के मुंगरहा चौराहे पर कलीमुल्लाह नाम के व्यक्ति को कुत्ते ने काट लिया उस के बाद कलीमुल्लाह ने खौफनाक वारदात को अंजाम देते हुए मुंगरहा चौराहे पर एक दर्जन से अधिक बेजुबान कुत्तों के नन्हे-नन्हे बच्चों को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया, आरोपी मैनी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है, जिसने खून से सनी इस हैवानियत को अंजाम दिया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मृत कुत्तों के शवों को गड्ढा खोद कर दफन कराया गया, पशु क्रूरता की ऐसी घटना से लोगों का दिल दहल गया।



 सीओ कुलदीप ने बताया कि कलीमुल्लाह नाम के व्यक्ति कहीं जा रहा था उस को कुत्ते ने काट लिया, जिसके बाद उस ने कुत्ते और उस के 12 बच्चों को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया, पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए बीएनएस 170, 126,35 के तहत कार्रवाई की गई है, अभियुक्त को न्यायालय के सामने पेश किया गया है। 


हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान जिला महामंत्री विनय सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र देकर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 




बाइट  = कुलदीप, सीओ


बाइट =विनय सिंह हिन्दू युवा वाहिनी निर्वतमान जिला महामंत्री

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال