कोई संत ठेका नहीं ले रखा है,किसने अधिकार दिया इन धर्माचार्यों को,नारी का अपमान करने का..


स्वामी प्रसाद का तीखा बयान,अनिरुद्धाचार्य नहीं धर्म के ठेकेदार, मिशन पर लौटी तो मायावती से मिला लेंगे हाथ!

बस्ती : यूपी में आगामी विधानसभा  2027 के चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। लोक मोर्चा के बैनर तले 10 राजनीतिक दलों ने बस्ती मंडल में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया, जिसने पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस सम्मेलन में सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ा। मुख्य वक्ता लोक मोर्चा के संयोजक और पूर्व मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए और उसे हर मोर्चे पर "पूरी तरह फेल" करार दिया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने "यूपी बचाओ, भाजपा हटाओ" का नारा दिया और 2027 में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प दोहराया।


स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने ऊपर लगे रामचरितमानस विवाद और ब्राह्मण विरोधी होने के आरोपों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने साफ किया कि उन्होंने किसी भी धर्मग्रंथ का विरोध नहीं किया, बल्कि केवल उन चौपाइयों का विरोध किया जो समाज के कुछ वर्गों का अपमान करती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें "ब्राह्मण विरोधी" बताना भाजपा की साजिश है। उन्होंने चुनौती दी कि अगर उन्होंने कभी गाली दी हो तो उसका सबूत दिखाया जाए। उन्होंने भाजपा पर समाज को जाति और धर्म के नाम पर बांटने और जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाया।


वही अंत में देश के जाने माने संत अनिरुद्धाचार्य के लड़कियों को लेकर कई मर्दों से अवैध संबंध पर चरित्रहीन कहने के सवाल का तीखे अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं का हमेशा सम्मान  सर्वोपरि रहा है, नारी शक्ति को देवियों के रूप में पूजा गया है, जिस तरह से संत नारियों पर टिप्पणी कर रहे है उसमें उन्हें सुधार करना चाहिए, धर्माचार्यों को अपने आचरण में बदलाव लाए और वे उनके इलाज टिप्पणी की घोर निंदा करते है। कहा किसी भी नारी की स्वतंत्रता और आजादी का कोई संत ठेका नहीं ले रखा है, किसने अधिकार दिया इन धर्माचार्यों को, नारी भी किसी मां के पेट से पैदा हुई है, धर्माचार्यों की भी कोई बहन होगी, और अगर वे इस तरह से नारी पर सवाल उठाएंगे तो उनका सम्मान कैसे होगा, हर मां और बहन को को संत शक की निगाह से देखेगा तो नारी का सम्मान कैसे होगा।


स्वामी प्रसाद मौर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष, अपनी जनता पार्टी

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال