देश दुनिया की बड़ी खबरें.. TIME'S NEWS पर
लखनऊ- सीएम योगी ने जेवर के किसानों से किया संवाद, भूमि अधिग्रहण के लिए सरकार ने बढ़ाया प्रतिकर, 3100 प्रति वर्गमीटर से बढ़ाकर 4300 रुपए प्रति वर्गमीटर, किसानों को नियमानुसार ब्याज का भी होगा भुगतान, प्रभावित किसानों के व्यवस्थापन, रोजगार का होगा प्रबंध, किसानों ने जय श्रीराम का नारा लगाकर जताया आभार, CM योगी ने पूरी कर दी जेवर के किसानों की फरियाद, जेवर अब विश्व पटल पर चमकने को है तैयार- सीएम, 10 सालों में जेवर सबसे विकसित क्षेत्र बनेगा- सीएम, अप्रैल 2025 से शुरू होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, विमानों के मेंटेनेंस, रिपेयर का ठिकाना बनेगा जेवर-CM, 2 वर्षों में लगभग 3300 एकड़ भूमि का अधिग्रहण-CM
➡लखनऊ - विधायक अभय सिंह पर हत्या के प्रयास का मामला, हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के 2 जजों का अलग अलग फैसला , जस्टिस मसूदी ने अभय सिंह को 3 वर्ष की सजा सुनाई, जस्टिस अभय श्रीवास्तव ने अभय सिंह को बरी किया, यह प्रकरण अब चीफ जस्टिस की बेंच में जाएगा, क्योंकि ऑर्डर में दोनों जजों का निर्णय अलग अलग है, साल 2010 में हत्या के प्रयास के एक मामले में निर्णय,, मामले में गोसाईगंज विधायक अभय सिंह नामजद हुए थे, 3 वर्ष की सजा कायम रही तो उनकी विधायकी जाएगी, अभय सिंह माफिया और आपराधिक छवि के नेता हैं.
➡लखनऊ - महानगर हंसिनी ज्वेलर्स में लूट का हुआ खुलासा, कर्मचारी अमन सोढ़ी ने रची थी लूट की झूठी कहानी, 2 करोड़ कीमत के सोने की लूट की रची थी कहानी , मालिक की शिकायत पर पुलिस ने जांच में खुलासा, 2 करोड़ का 2 किलो सोना नानी के घर छुपाया था, झूठी कहानी रच मालिक-पुलिस को किया था गुमराह, हसनगंज पुलिस ने 2 करोड़ का सोना बरामद किया, आरोपी कर्मचारी अमन सोढ़ी को किया गिरफ्तार.
➡️लखनऊ- कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत का मामला, ACP हजरतगंज मामले की जांच करने कांग्रेस दफ्तर पहुंचे,कांग्रेस कार्यालय के कमरा नंबर 30 को फिर खुलाया गया, कमरा नम्बर 30 में ही प्रभात पांडे मृत मिला था, 18 दिसंबर को मौजूद कर्मियों से पुलिस कर रही पूछताछ,मृतक प्रभात पांडे के चाचा और वादी को लेकर पहुंची पुलिस, हजरतगंज पुलिस अब लोगों के बयान कर रही है दर्ज.
➡️आगरा- नकली दवाओं की सूचना के बाद ड्रग विभाग की छापेमारी,आधा दर्जन मेडिकल स्टोरों पर ड्रग विभाग की छापेमारी, जय बजरंग मेडिकल, बीएस मेडिकल, गांधी केमिस्ट पर छापेमारी, वर्टिन 8Mg, 16MG की दवाओं के नमूने लेकर जांच को भेजे, मेडिकल स्टोरों से अन्य कई दवाओं के भी नमूने जांच को भेजे,ड्रग विभाग ने नमूने लेकर मेडिकल संचालकों को नोटिस थमाए,दवाओं से संबंधित क्रय विक्रय का दवा व्यापारियों से मांगा रिकॉर्ड,रामबाग देहली गेट चौराहे का मामला.
➡️प्रयागराज- महाकुंभ को लेकर संस्कृति विभाग की तैयारियां तेज,5 जनवरी तक शिल्पों के निर्माण का कार्य होगा पूरा,महाकुंभ से पहले सभी शिल्पों की हो जाएगी स्थापना,30 भव्य कलाकृतियों से दमक उठेगा महाकुंभ मेला क्षे,त्रयूपी संग्रहालय निदेशालय द्वारा मूर्तियों की स्थापना,सिलिकॉन सांचे से 60 फाइबर रेजिन शिल्पों का निर्माण.
➡️अम्बेडकरनगर-फाइनेंस कम्पनी एजेंट बनकर ट्रक लूटने वाला गैंग गिरफ्तार, गैंग में शामिल एक महिला समेत पांच गिरफ्तार, गैंग के पास से लूट की ट्रक पुलिस ने किया बरामद, फाइनेंस की किस्त बकाया रहने वाली गाड़ियां लूटता था गैंग, जीपीएस के जरिए लूट की ट्रक तक पहुंची थी पुलिस, अलीगंज के कलवारी पुल के पास से हुई गिरफ्तारी.
➡️मुरादाबाद- नामी कंपनी के सीमेंट का नकली गोदाम पकड़ा,सीमेंट कंपनी के अधिकारी के साथ पुलिस ने मारा छापा,अल्ट्राटेक सीमेंट के भरे और खाली कट्टे मिले,पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट भी रहे मौजूदरोशन ट्रेडर्स के यहां बेचा जा रही थी नकली सीमेंट,पुलिस ने मामले में मुकदमा किया दर्ज,कटघर थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर का मामला.
➡️ग्रेटर नोएडा- संसद में सांसद प्रताप सारंगी के गिरने का मामला,केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह राहुल गांधी पर भड़के, राहुल गांधी को गिरिराज सिंह ने बताया अराजक तत्व,गिरीराज बोले जो नौटंकी जानते है वही नौटंकी करते है,‘राहुल देश के इतिहास में अराजकता के प्रतीक बन गए,’राहुल गांधी ने प्रताप सारंगी को जानबूझ के गिराया- गिरिराज,खरगे जी इस उम्र में सच नहीं बोल पा रहे हैं- गिरिराज सिंह,टेक्सटाइल कनेक्ट के प्रोग्राम में पहुंचे थे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह.
➡मैनपुरी - डाकख़ाने के कर्मचारी ने महिला के खाते से निकाले 7 लाख रुपये , पीड़ित वृद्ध महिला ने डाक अधीक्षक से लगाई मदद की गुहार , कर्मचारी ने खाता खोलने के बाद भी महिला को नहीं दी थी पासबुक , बुजुर्ग ने थे खेत बेचकर खाते में डाकखाने के कर्मचारी से डलवाए पैसे , कर्मचारी के पासबुक न देने पर महिला पहुंची डाक अधीक्षक दफ्तर , डाक अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर महिला को हुई जानकारी , वृद्ध महिला के खाते से कर्मचारी ने निकाल लिया सारा पैसा, पीड़ित ने बरनाहल डाकखाने में ब्रज किशोर से खुलवाया था खाता , शिकायत करने पहुंची महिला, दबंग डाककर्मी ने किया हंगामा
➡बुलंदशहर - मामूली विवाद को लेकर सफाई कर्मचारी की पिटाई, सफाई कर्मचारी को दूसरे समुदाय के लोगों ने पीटा, सफाई कर्मचारियों को लाठी डंडे, लोहे की रॉड से पीटा, सफाई कर्मचारियों ने फायरिंग का भी लगाया आरोप, एकत्र होकर थाने पहुंचे सफाई कर्मचारी, दी तहरीर , थाने के सामने रोड पर लगाए नगरपालिका के सफाई वाहन, घायल सफाई कर्मचारियों को पुलिस ने अस्पताल भेजा, सफाई कर्मचारियों के अध्यक्ष बोले नहीं बनने देंगे संभल, खुर्जा कोतवाली के मोहल्ला फूटा दरवाजे का मामला.
➡बाराबंकी- लूट, ठगी की चार घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, दो नाबालिग समेत पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, नाबालिग बच्चे भोली-भाली महिलाओं को बनाते थे शिकार, अन्य सदस्य महिलाओं को नोटों की गड्डी दिखाकर करते थे लूट, गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूट के जेवरात, नगदी बरामद.
➡पीलीभीत- ठेके के खेत को लेकर आधा दर्जन लोगों ने किया हमला, हमलाकर दलित पिता पुत्र को घेरा कर किया लहुलुहान, खेत पर पानी लगाते वक्त पिता पुत्र पर फावड़े से हमला, लहुलूहान के बाद आधा दर्जन लोगों ने किया मरणासन्न, शोर शराबे के बाद गंभीर हालत में छोड़कर भागे हमलावर, हालत गंभीर CHC से जिला अस्पताल किया गया रेफर, थाना माधोटांडा इलाके के सेलहा गांव का मामला
➡महोबा - युवक ने घर में घुसकर युवती को मारी गोली, एक तरफा प्यार ने युवक ने युवती को गोली मारी, युवती की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर, सिरफिरा आशिक शादी के लिए बना रहा था दबाव, युवती को डेढ़ साल से कर रहा था प्रताड़ित, धमकी की वजह से परिजनों ने नहीं की शिकायत, कबरई थाना क्षेत्र के विशालनगर का मामला.
➡फर्रुखाबाद - दबंगों ने शराब के नशे में की गाली गलौज, दबंग ने लाइसेंसी बंदूक से की फायरिंग, फायरिंग करते सीसीटीवी कैमरे में घटना हुई कैद, दबंग शराब के नशे में आए दिन करता गाली गलौज, नशे में पीड़ित के गेट को खटकाकर की गाली गलौज, बंदूक निकालकर दी धमकी, छत पर चढ़कर की फायरिंग , पीड़ित ने दबंग के खिलाफ थाने में दी तहरीर, कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के प्रीतम नगला भोलेपुर का मामला.
➡सीतापुर- नाबालिग किशोरी के साथ रेप की वारदात, किशोरी को बहला फुसलाकर आरोपी ने किया रेप, किशोरी के चीखने पर ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में आरोपी को घेरा, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई, जनपद के बिसवां थाना क्षेत्र का पूरा मामला.
➡मुज़फ्फरनगर - सिंचाई विभाग का एक और कारनामा उज़ागर, नहरों की सफाई के नाम पर लाखों डकारने का मामला, अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत की कारगुज़ारी, रजवाहों की ब्रिक लाइनिंग में इस्तेमाल हो रही घटिया सामग्री, सिखेड़ा से बिहारी के बीच इस्तेमाल हुई घटिया सामग्री, ईंट-सीमेंट तक बेहद ख़राब किस्म का किया इस्तेमाल, दबाने पर चॉक की तरह पिस रहा लगाया गया रेत-सीमेंट, रजवाहे की सफाई के नाम पर भी केवल कर दी खानापूर्ति, सिंचाई विभाग की करतूतों से ग्रामीणों में भी आक्रोश.
➡️दिल्ली-आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह का बयान,नड्डा जी ने पूर्वांचल वासियों को अपमानित किया है-संजय,पूर्वांचल के लोगों का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा-संजय, हम सभी पूर्वांचल वासियों के घर जाएंगे- संजय सिंह,अंबेडकर जी का अपमान भाजपा ने किया है- संजय सिंह,विधानसभा चुनाव में जनता जवाब देगी- संजय सिंह.
---------------------------------------------------------------
