घटना खन्ना थाना क्षेत्र के सिरसीकला गांव की है जहां के रहने वाले करीब 60 बर्षीय साधु गोपालदास खेत में बनी झोपड़ी में सोए हुए थे । तभी बीड़ी के नशे को पूरा करने के लिए तीन अज्ञात बदमाशों ने साधु की झोपड़ी पर धावा बोल दिया था । बीती देर रात तीन युवकों को साधु द्वारा बीड़ी न होने की बात सुनते ही तीनों आग बबूला हो गए और उन्होंने बुजुर्ग साधु से वाद विवाद कर लाठी डंडों से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। साधु पर हुए जानलेवा हमले की सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल साधु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों द्वारा उसे हायर सेंटर रिफर किया गया था। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सीओ सिटी दीपक दुबे ने बताया कि सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और घटना के शीघ्र अनावरण को लेकर तीन टीमें गठित की गई हैं।
