कप्तानगंज विधायक ने सदन में उठाया नगर पालिका की विस्तार का मुद्दा। 69 गांव नगर पालिका के दायरे में आएंगे। नगर पालिका बस्ती के सीमा विस्तार होने से बढ़ेगा बजट।

पूर्व माननीय के दबाव में रुका था नगर पालिका परिषद का विस्तार।

बस्ती। जनपद के नगर पालिका परिषद बस्ती के सीमा विस्तार का मुद्दा एक बार फिर शुरू हो गया है।


कई वर्षों से नगर पालिका के सीमा विस्तार के लिए फाइल लटकी पड़ी थी बल्कि सारा प्रक्रिया पूर्ण करते हुए फाइल शासन तक पहुंच गई है। फिर भी विस्तार होने से अधूरा रह गया था। अब फिर से नगर पालिका सीमा विस्तार का मामला सदन में उठाया गया है। इससे नगर पालिका का विस्तार की आशा बढ़ गया है।

सीमा विस्तार नहीं होने से नगर पालिका के कोष में बड़ी मात्रा में बजट नहीं आ रहा था। 


वहीं नगर पालिका के कई हिस्सों में विकास से वंचित रह गया है।


जहां नगर पालिका की सीमा बढ़ाकर और नजदीक के 69 गांवों को शामिल किया गया। उसका मानक पूर्ण करते हुए प्रकाशन हुआ था और आपत्तियां ली गई और निस्तारण कर उसे शासन को भेज दिया गया है।

इस मामले को लेकर कप्तानगंज विधायक कविंद्र चौधरी ने बताया कि इसके साथ उत्तर प्रदेश के तमाम नगर पालिका का विस्तार हो चुका है। साथ में यह भी बताया कि जिलाधिकारी के प्रस्ताव से शासन को प्राप्त होने पर जल्द ही 69 गांवो को शहर की सुविधा मिल जाएगा।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال