बस्ती होटल क्लार्क ईन विवाद में प्रधान संघ अध्यक्ष से कथित मारपीट, पुलिस की बर्बरता पर गंभीर आरोप

 बस्ती होटल क्लार्क ईन विवाद में प्रधान संघ अध्यक्ष से कथित मारपीट, पुलिस की बर्बरता पर गंभीर आरोप


 बस्ती से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ बहादुरपुर ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष ने पुलिस और होटल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि नए साल की पूर्व संध्या पर होटल में खाना खाने पहुंचे प्रधान संघ अध्यक्ष और उनके साथियों के साथ पहले होटल कर्मियों ने बदसलूकी की और बाद में पुलिस ने कथित तौर पर मारपीट कर फर्जी मुकदमे में फंसा दिया। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है। 

बस्ती जनपद कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित होटल क्लार्क इन का मामला है, जहाँ 31 दिसंबर 2025 की रात लगभग 10 बजे बहादुरपुर ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष सचिन दुबे अपने साथियों के साथ भोजन करने पहुंचे थे।


पीड़ित का आरोप है कि होटल के गेट पर मौजूद कर्मचारी ने खाना मिलने की बात कही, लेकिन तभी होटल मैनेजर सेमुल्ल सिंह मौके पर पहुंचा और होटल फुल होने की बात कहते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और बाहर निकालने लगा।


सचिन दुबे के अनुसार, विवाद के बाद वे लोग होटल से बाहर आकर अपनी गाड़ी के पास खड़े थे और बाथरूम करने गए अपने चाचा का इंतजार कर रहे थे, तभी मौके पर पुलिस पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने बिना कारण गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी।


पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने अपना परिचय प्रधान संघ अध्यक्ष के रूप में दिया, तो इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाया, कोतवाली ले जाकर पीटा और फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया।

पुलिस द्वारा असलहा लेकर गुंडई करने का आरोप भी लगाया गया, जबकि पीड़ित पक्ष का कहना है कि गाड़ी में रखा असलहा वैध लाइसेंस धारी था और लाइसेंस मौजूद था।

सचिन दुबे का दावा है कि पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य उनके पास मौजूद है और सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस घटना से उनके मान-सम्मान को गंभीर ठेस पहुंची है।

पीड़ित ने अब पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बहरहाल, मामला पुलिस पर कार्यवायी और नागरिक सम्मान से जुड़ा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे प्रकरण में क्या कदम उठाता है।

बाइट -- सचिन दूबे, अध्यक्ष प्रधान संघ बहादुरपुर ब्लॉक बस्ती


Previous Post Next Post

نموذج الاتصال