मतदाता सूची में गड़वड़ी पर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत

 


बस्ती जनपद में मतदाता सूची को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्राम पंचायत- रानीपुर लाद विकासखंड-दुबौलिया गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने बीएलओ द्वारा निर्वाचन सूची से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी बस्ती से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा। 

ग्रामीणों का कहना है नियमों की अनदेखी करते हुए गांव में वर्षों से निवास कर रहे लोगों के नाम अचानक मतदाता सूची से हटा दिए गए। जब इस संबंध में जानकारी की गई तो पता चला कि संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर यानी बीएलओ द्वारा बिना समुचित जांच और सूचना के नाम काटे गए हैं। 

ग्रामीणों ने बीएलओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान ग्राम प्रधान के दबाव में आकर बीएलओ ने मनमाने ढंग से मतदाता सूची में संशोधन किया है। जिन लोगों के नाम काटे गए हैं, उसमें सभी मतदाता गांव के अस्थाई निवासी हैं और सभी लोगों ने गांव से ही एसएआर फॉर्म भी जमा किया है ऐसे लोगों का नाम काटना नियम विरुद्ध है जो चुनाव की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं।



शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले भी संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराने की कोशिश की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर अब जिलाधिकारी को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

फिलहाल ग्रामीण न्याय की उम्मीद लगाए प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर आरोप को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या समय रहते ग्रामीणों को उनका लोकतांत्रिक अधिकार वापस मिल पाता है या नहीं।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال