अवैध पिस्टल के साथ दरोगा विनय पाठक ने अभियुक्त को दबोचा

अवैध पिस्टल के साथ दरोगा विनय पाठक ने अभियुक्त को दबोचा

रायबरेली । जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए गए अभियान में थाना डीह पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध पिस्टल कारतूस बरामद किया। थाना डीह के सब इंस्पेक्टर विनय पाठक,शिवम जैसवाल की टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त मो0 समीम पुत्र इदरीस निवासी बरोलिया थाना के जामो को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी में 01 अदद अवैध पिस्टल, 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया। डीह पुलिस ने केस दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में सब इंस्पेक्टर विनय कुमार पाठक,सब इंस्पेक्टर शिवम जैसवाल,मुख्य आरक्षी सोहेल अहमद, आरक्षी विनोद यादव शामिल रहे।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال