सेफ्टी टैंक में गिरने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत

सोनभद्र में बीते मंगलवार को सेफ्टी टैंक में गिरने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत

विंढ़मगंज.  कोतवाली क्षेत्र के केवाल गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। खेलते समय दोनों बच्चे अचानक सेफ्टी टैंक में गिर गए।

 मिली जानकारी में 5 वर्षीय अंकित पुत्र भगवान दास और 5 वर्षीय शौर्य पुत्र राधेश्याम निवासी केवाल गांव, घर के पास बने सेफ्टी टैंक पर खेल रहे थे। इसी दौरान सेफ्टी टैंक का ढक्कन अचानक टूट गया, जिससे दोनों बच्चे टैंक में गिर गए।


आवाज सुनकर दौड़े परिजन

 बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया और तत्काल निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सक मनोज एक्का ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال