बस्ती । नगर थाना क्षेत्र में एक शिक्षक ही भक्षक बन गया, स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 11 की छात्रा को ऑफिस के कमरे में बुला कर अश्लील हरकत करने लगा, बहाने से छात्रा को कमरे में बुलाया और उस के साथ जबरन छेड़खानी करने लगा,
 |
| नगर थाने का मामला |
शिक्षक की इस हरकत से छात्रा सदमे में आ गई और जब घर पर गई तो बेहोश होने लगी, परिजन कुछ समझ नहीं सके और उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया वहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज बस्ती रेफर कर दिया, जहां पर डॉक्टरों ने बताया को बच्ची के साथ कुछ अनहोनी हुई है, जिसके बाद परिजन हरकत में आए, बच्चे डर की वजह से कोई बात परिजनों को नहीं बता रही थी,
 |
| पीड़िता के पिता |
बच्ची के साथ अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिजन उस के स्कूल गए और पूंछताछ शुरू की तो उस की एक सहेली ने लड़की के पिता से बताया कि सर ने कमरे में बुला कर गलत हरकत और छेड़खानी कर रहे थे, मै डर की वजह से वहां से भाग गई, टीचर से जब परिजनों ने इस की शिकायत की तो वह धमकी देने लगा, जिसके बाद परिजनों ने थाने पर शिकायत की लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बच्ची के साथ हुई हैवानियत के खिलाफ पूरा गांव खड़ा हो गया, ट्राली ट्रैक्टर पर सवार होकर दर्जनों महिलाएं थाने पर पहुंच कर घेराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया ।
 |
| प्रदीप कुमार त्रिपाठी-सीओ कलवारी |
सीओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की मां ने तहरीर दिया था कि मेरी पुत्री से स्कूल के प्रबंधक टीचर ने छेड़खानी की है, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, धारा 74, 152, 151(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है